केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस सरकार ने वर्षों सिर्फ राजनीति ही की। गरीबी हटाने और किसानों की खुशहाली के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस सरकार ने ही गरीबी हटाने का नारा दिया था।