फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के मंत्री जेपी नड्डा ने उगली आग, बोले..कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की है

Wed, 06 Mar 2019 07:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस सरकार ने वर्षों सिर्फ राजनीति ही की। गरीबी हटाने और किसानों की खुशहाली के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस सरकार ने ही गरीबी हटाने का नारा दिया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
केंद्रीय मंत्री एचबीटीयू में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम एसवाईएम) के औपचारिक लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 1971 में कांग्रेस सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी किया था। तब कहा गया था कि बैंक गरीबों, किसान के लिए लाभकारी साबित होंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
लेकिन 1971 से 2014 तक देश में महज पौने तीन करोड़ लोगों के बैंक में खाते थे। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद अब तक 33 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।

 

4 of 5
डेमो
इसमें महज कुछ महीनों में ही 13 लाख लोगों के पंजीयन के बाद 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ऐसी योजनाएं अमेरिका, यूरोप जैसे देश तक लागू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बता रहे हैं कि देश बदल नहीं रहा है बल्कि देश बदल गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अच्छे दिन आने वाले नहीं हैं बल्कि अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के साथ पूरी दुनिया खड़ी हुई है। पाकिस्तान को कूटनीतिक-आर्थिक स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने ही असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से उन्हें सुरक्षा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें