यूपी के जालौन जिले में बुधवार को छह महीने की बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। जिला अस्पताल में बच्ची की मां चेहरे को घूंघट से भले ढके थी लेकिन छाती से कलेजे के टुकड़े को चिपकाने के बाद उसकी आंखों से गिरने वाली आंसुओं की धार सभी को नजर आ रही थी। अस्पताल में मौजूद महिलाएं मां को देख अपनी आंखों के आंसू पोछती नजर आई। सभी की जुबान से सिर्फ यही निकल रहा था क्या बिगाड़ा था इस मासूम ने जो दरिंदे ने इतनी तकलीफ दी।
विज्ञापन
2 of 7
सीएमओ अल्पना बरतारिया
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के थाने जाने और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजे जाने के बाद भी सैकड़ों की भीड़ वहां डटी रही। भीड़ कई बार थाने तक गई लेकिन वहां भारी फोर्स तैनात देख बाहर ही खड़ी रही। हर एक आंख में आरोपी दिनेश के प्रति आक्रोश नजर आ रहा था। घटना को लेकर परिवार में शादी की खुशियां भी गम और गुस्से में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल से बाहर आते एडीएम
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन भी खामोशी से विदा होकर आ गई। लौटे बरातियों को जैसे ही घटना पता लगी तो वह भी आरोपी की तलाश में कई बार थाने तक गए। परिजनों ने बताया कि दिनेश उसका दूर की रिश्तेदारी में चाचा लगता है। आरोपी दिनेश कैंटीन संचालक के चाचा का लड़का है। संचालक के भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ही वह हमीरपुर से यहां आया था।
4 of 7
छावमी में तब्दील अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल टीम के सूत्रों की मानें तो आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ निर्दयता की पराकाष्ठा पार कर दी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी के साथ बच्ची के अंडर गारमेंट भी कब्जे में लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के सीमेंस की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के मुताबिक पूरी रात आरोपी अपने मोबाइल पर कुछ देखता रहा था। फिर सुबह हुई तो बच्ची को मां के हाथ से उसे खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। क्या पता था कि बाहर ले जाकर बच्ची को दरिंदगी का शिकार बना डालेगा। यह तो अच्छा रहा कि बच्ची सलामत मिल गई, वहशी तो उसकी जान भी ले सकता था ।
विज्ञापन
6 of 7
जानकारी लेते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ अल्पना बरतरिया भी मौके पर पहुंची और उन्होंने अपनी निगरानी में डॉ संध्या और डॉ एके सिंह से बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। परीक्षण के दौरान सीएमओ बच्ची की मां को सांत्वना भी देती जा रही थीं। सीएमओ के मुताबिक बच्ची की हालत सामान्य नहीं है, रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
इस वक्त पूरा प्रदेश मासूम बच्चियों के साथ होने वाली दरिंदगी की आग में सुलग रहा है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कोंच एट में बच्ची के घर पर डटे रहे तो वहीं जिला अस्पताल में सीओ सिटी, एएसपी, एडीएम और सीएमओ भी मौजूद रहे।