कानपुर शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार दोपहर चाचा-चाची ने संपत्ति के विवाद में स्कूल के बाहर से आठवीं कक्षा के भतीजे सक्षम पाठक का अपहरण कर लिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सक्षम जब बाहर सड़क पर जा रहा था तो चाचा ने उसे जबरन ऑटो में बैैठा लिया और ले भागा। स्कूल के सीसीटीवी कैमरा फुटेज में सब कुछ साफ दिखा। सूचना पाकर एसपी पश्चिम संजीव सुमन समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और सारे शहर की पुलिस को चेकिंग पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
शाम करीब छह बजे आरोपी सक्षम को विजय नगर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। चाचा और चाची की तलाश की जा रही है। शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र बिहारी पाठक ओला कैब चलाते हैं। परिवार में पत्नी ममता, बेटा सक्षम (12) और बेटी नैंसी हैं। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि समक्ष शास्त्री नगर स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार को स्कूल गया था। दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होेने के बाद बाद भी सक्षम घर नहीं पहुंचा तो परिजन स्कूल पहुंचे। छानबीन में वहां परचून दुकानदार प्रदीप ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सक्षम के अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
बताया कि स्कूल के बाहर सड़क के पार खड़े आटो में उसे एक शख्स जबरन बैठा ले गया है। एसपी पश्चिम, सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय और थानाप्रभारी काकादेव राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदीप से पूछताछ की। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो सब साफ दिख गया कि चाचा राकेश बिहारी पाठक व चाची रितु उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश के परिचितों और रिश्तेदारों समेत छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें शास्त्री नगर का सैलून, बर्तन और परचून के दुकानदार भी शामिल हैं।
4 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
पुलिस का दवाब बढ़ने पर आरोपियों ने सक्षम को विजय नगर स्थित राहुल स्वीट्स के पास छोड़ दिया। एक दुकानदार की सूचना पर काकादेव पुलिस वहां पहुंची और सक्षम को थाने ले आई। सक्षम से पूछताछ के बाद पुलिस उसे स्कूल और घटनास्थल भी ले गई। देर शाम समक्ष को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी के मुताबिक राजेंद्र बिहारी की तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा-चाची के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में आया है कि आरोपी राकेश का शास्त्री नगर स्थित पैतृक मकान में हिस्सा है। वह अपने हिस्से का मकान बेचना चाहता है, लेकिन राजेंद्र राजी नहीं है। इसी वजह से दोनों भाइयों में रंजिश चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
भाई का चालचलन सही नहीं है
राजेंद्र बिहारी ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राकेश बिहारी का चालचलन सही नहीं है। वह जुआ खेलता है और नशेबाज भी है। इसी वजह से उन्होंने उससे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उनकी राकेश से बोलचाल भी नहीं है। पैतृक मकान छोड़ने के बाद राकेश पत्नी रितु, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कहां रहता है, यह भी वह नहीं जानते हैं। इसलिए पुलिस राकेश और उसकी पत्नी का पता लगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
6 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
अपहरण के बाद शास्त्री नगर आया था
भतीजे सक्षम का अपहरण करने के एक करीब दो घंटे बाद राकेश बिहारी शास्त्री नगर पहुुंचा। वहां एक बर्तन दुकानदार से कुछ बातचीत की। उसे अपना मोबाइल फोन थमाने के बाद वहां से निकल गया। पुलिस का मानना है कि राकेश अपहरण के बाद सक्षम के परिवार का हाल देखने आया था। पुलिस ने दुकानदार को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
7 of 8
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
एसएसपी खुद ले रहे थे खबर
छात्र के अपहरण की सूचना मिलने ही एसएसपी अखिलेश कुमार भी सक्रिय हो गए। उन्होंने एसपी और सीओ को मौके पर भेजा। कहा कि जब तक बच्चे के पता नहीं चल जाता है वे लोग छानबीन में लगे रहें। देर शाम सक्षम के सकुशल बरामद होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
फिर सीसीटीवी कैमरा मददगार बना
छात्र नंदू अपहरण कांड की तरह सक्षम के अपहरण के मामले में भी सीसीटीवी कैमरा मददगार साबित हुआ। जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती स्कूल के छात्र नंदू का जेके मंदिर के पीछे से तीन बदमाशों ने बाइक से अपहरण कर लिया था। बदमाश घटनास्थल के पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरेमें कैद हो गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने नंदू को सकुशल बरामद कर लिया था। ऐसा ही बृहस्पतिवार को सक्षम के अपहरण के मामले में भी हुआ। स्कूल प्रबंधक हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल में 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाती है। आठ कैमरे स्कूल के बाहर भी लगे है। इन्हीं में से एक कैमरे में अपहरण की पूरी वारदात कैद हो गई थी।