फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रांड नेता उमा भारती के निशाने पर राहुल गांधी, हल्दी-जहर का जिक्र कर अखिलेश-माया पर कसे तंज

Tue, 23 Apr 2019 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा को संबोधित करतीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान दो पार्टियों के बीच किया गया गठबंधन बेमेल है। अभी तक एक-दूसरे को कोसने वाले साथ निभाने का वादा कर साथ खड़े हैं। यह चुनाव तक ही है क्योंकि गठबंधन की गांठ में हल्दी के स्थान पर जहर बांधा गया है। यह स्वत: चुनाव बाद असर दिखाएगा। ये बातें कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गहरा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन

2 of 5
जनसभा को संबोधित करतीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कैबिनेट मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तेज धूप में कार्यकर्ताओं के जोश को देख धन्यवाद जताते हुए जय घोष के साथ संबोधन शुरू किया। सरकार की नीतियों का बखान करने के साथ ही उन्होंने विपक्षी व पूर्व की सरकार पर तीखे व्यंग्य किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो विरोधी विचारों वाले दलों का बेमेल गठबंधन हुआ है। सता के लोभ में हुए इस गठबंधन की गांठ में हल्दी के स्थान पर जहर बांधा गया है, जिसे अपना असर दिखाना ही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जनसभा के दौरान मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान के साथ समझौता करने वाले प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, जिस पर खुद कोर्ट व जनता में फजीहत हो रही है। वहीं स्वयं के चुनाव न लड़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि डेढ़ साल बाद कोई भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच में गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के काम में जुटेंगी, जिसके लिए समय की जरूरत है। 
 

4 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
उमा भारती ने गंगा सेवा और सफाई से अपने को जोड़ते हुए बताया कि गंगा पूजा के लिए वह सुब्रत पाठक से कन्नौज का इत्र मांगती हैं। कन्नौज का इत्र देश-विदेश में पहचान रखता है, इसलिए लोगों को भाजपा प्रत्याशी का ध्यान रखना होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उमा भारती जैसे ही सभा में पहुंची और उपस्थित लोगों का अभिवादन करने को बड़ी इसी दौरान एकदम पीछे होकर मंच पर बैठे जिम्मेदार लोगों से बातचीत भी की। बाद में बोलते हुए मजाकिया लहजे में जिक्र करते हुए कहा कि कई मोटे लोग मंच पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें