यूपी के महोबा जिले में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विपक्षी दलों के गठबंधन को बीजेपी के फायदेमंद बताया। इस दौरान उमा भारती ने किसान से लेकर कांग्रेस तक कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से चुनाव में भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर रोक जल्दबाजी है पॉलिथीन का सस्ता विकल्प बनाना होगा नहीं तो जनता में आक्रोश बढ़ेगा। उन्होंने माना कि उत्तर प्रदेश में अवैध खनन चल रहा है, जिसपर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उन्होंने कहा कि वह पहले से बुंदेलखंड अलग राज्य के समर्थन में है। कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को यह समझना होगा कि क्या वह अलग राज्य बनाना चाहते। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा बुंदेलखंड राज्य बनाने की पक्षधर रही है। यहीं वजह है कि उन्होंने पूर्व में भी अलग बुंदेलखंड की इकाई बनाई थी।
4 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य का निर्माण आंदोलनकारी ही करा सकते हैं। हमारा काम समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी छोटे राज्यों का समर्थन करती है। किसानों की आत्महत्या पर केंद्रीय मंत्रीय ने कहा कि यदि कोई किसान कर्ज या सरकारी व्यवस्था से निराश होकर आत्महत्या करता है तो शासन प्रशासन के लिए बड़ा पाप है। कहा कि शासन प्रशासन को इसमें गंभीरता दिखानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर रोक जल्दबाजी है। इसका पहले विकल्प तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का कायाकल्प होगा। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। कहा कि कांग्रेस के पास न विचारधारा है न कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि विरोधी दल मिलकर भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।