फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक महिला से बाेला..अाप सभी जेवर ले अाअाे हम चमका देंगे...

Tue, 20 Mar 2018 09:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद के कायमगंज में गली में फेरी लगाने वाले दो युवकों ने बीमा एजेंट के घर पहुंचे अाैर महिलाअाें से बाेले अाप घर के सभी बर्तन अाैैर पुराने जेवर ले अाअाें हम सभी काे चमका देंगे। महिलाअाें ने जेवर लाकर दिए अाैर फिर जाे हुअा चाैकाने वाला था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी एलआईसी अभिकर्ता राजीव गंगवार की पत्नी सरिता व उसकी जेठानी मंगलवार को बरामदे में बैठी थी। तभी दो युवक पुराने वर्तन और जेवरात साफ कराने की आवाज लगाते वहां आए। दोनों युवकों ने सरिता और उसकी जेठानी से कहा कि वह एक पाउडर बेचते है, जिस पाउडर से पुराने वर्तन और जेवर साफ हो जाते है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
युवकों की बात सुन दोनों महिलाएं घर के अंदर से करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर साफ करवाने ले आई और युवकों को देकर वहीं बैठ गई। युवकों ने एक टिफिन में थोड़ी से हल्दी और पानी मंगवाया, टिफिन आने पर युवकों ने जेवरों को उसमें रख दिया। तभी सरिता के जेठ विनोद गंगवार जो कोटेदार है वह घर पर आए और उन्होंने युवकों को देखा वहां से भगा दिया। इसी दौरान युवकों ने 1.50 लाख रुपये के जेवर पार कर लिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
युवकों के जाने के बाद जब उन्होंने टिफिन खोला तो उसमें जेवर नहीं थे। यह देखकर महिलाएं शोर मचाने लगी। सूचना पर दरोगा उदयचंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं से मामले की जानकारी ली। सरिता के पति राजीव गंगवार ने बताया कि उनकी दो चेनें, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमका आदि जेवरात चले गये, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें