गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत दो की मौत
- फोटो : amar ujala
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार
शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर कट 270-71 के पास पहुंची, तभी किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ढाई साल के मासूम आदबिक और चालक पवन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जटाशंकर, आलोक और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए।