यूपी के कन्नौज जिले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां खेत में मिट्टी खोदने गए पांच लोग अचानक टीला धंसने की वजह से दब गए। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
टीला धसने से दो की मौत, प्रशासन ने कराई खुदाई
कन्नौज गुरसहायगंज के गांव बिरला निवासी विद्यावती (55) पत्नी नवाब सिंह, रोहित वर्मा (8) पुत्र मकरंद सिंह, नरेश कठेरिया (40) पुत्र तेजराम, कामिनी (8) और जसोदा (6) पुत्री रसकलाल 4-5 और लोगों के साथ गांव के रामबाबू के खेत से मिट्टी खोदने गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
टीला धसने से दो की मौत, प्रशासन ने कराई खुदाई
दोपहर करीब 3 बजे मिट्टी का टीला अचानक धंस गया और 5 लोग दब गए।
4 of 5
रोते-बिलखते मृतकों के परिजन
हादसे में विद्यावती की मौके पर और रोहित की छिबरामऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी पर मौके पर एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला, फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंच गई। कुछ और लोगों के दबे होने की सूचना पर जेसीबी से खुदाई भी कराई गई।