फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले से टकराने वाले था उन्हीं का फरमान, तभी हुआ कुछ ऐसा

Wed, 30 Jan 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फ्लीट के रास्ते में लड़ पड़े सांड़
कानपुर के निराला नगर मैदान में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने 14 जिलों से आए 17 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया पर इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे यूपी पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के चीथड़े उड गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
वीवीआईपी गेट में घुस गया सांड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी को आदेश दिया था कि सड़कों पर घूमने वाले सभी छुट्टा जानवर 10 जनवरी तक गो संरक्षण केंद्रों में बंद कर दिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री का ये आदेश तब आया था जब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने स्कूलों में आवारा जानवरों को बंद करना शुरु कर दिया था। कुछ दिन जोर शोर से अभियान चला फिर सब धाराशाही हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर लड़ते हुए सांड़
मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस को धता बताते हुए कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने वाहनों से मैदान तक पहुंच गए। असुरक्षा का आलम यह रहा कि फ्लीट रूट पर दो सांड़ लडऩे लगे, जिनके हमले में एक सिपाही भी जख्मी हो गया।

 

4 of 5
इसी रास्ते से गुजरने वाला था डिप्टी सीएम का काफिला
भाजपा बूथ सम्मेलन में वीआइपी इंट्री गेट एक सांड़ घुस आया। इंट्री गेट पर तैनात सिपाही ने जब सांड़ को खदेड़ा तो उसने सिपाही को पटक दिया। इसके बाद अन्य सिपाहियों ने सांड़ को खदेड़कर भगाया। उधर, फ्लीट रूट के पास सड़क पर दो सांड़ों के लडऩे से अफरा तफरी मच गई। यह तब हुआ जब सुबह से नगर-निगम का कैटल कैचिंग दस्ता जानवरों की धर पकड़ कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आवारा जानवर
सुरक्षा व्यवस्था का यह आलम तब है जब देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक सभा चुनाव का बिगुल फूकने के लिए शहर आ रहे थे। अन्य दिनों में क्या हालात होते होंगे यह किसी से छुपे नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें