फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितम ढा रही गर्मी, अब तक 24 लोगों की मौत

Tue, 29 May 2018 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में गर्मी अपने प्रचंड रूप में सितम ढ़ा रही है। गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों का घर से निकलना दूभर है। भीषण गर्मी में लू लगने से सोमवार को एक और वृद्ध की मौत हो गई। कानपुर शहर में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
औरैया निवासी रामआसरे (60) दो दिन से खेतों में मड़ाई करा रहे थे और रात में खेतों में ही रुक जाते थे। 27 मई को लू लगने से उनकी तबियत खराब हुई। सोमवार तड़के हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने लू लगने के साथ ही हार्ट में समस्या बताते हुए उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्डियोलॉजी में यहां भर्ती किए गए पांच अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी में भी खून गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक की भी आशंका रहती है। 

 

4 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
हैलट ओपीडी में दोपहर तक 3347 मरीज पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही। इस विभाग के डॉ. जेएस कुशवाहा, डॉ. बृजेश कुमार और डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि करीब 40 फीसदी मरीज पेट रोग से पीड़ित थे। भीषण गर्मी और उमस की वजह से पेट दर्द, पेट में एेंठन, सिर दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त की शिकायत हो जाती है। हीट स्ट्रोक के एक मरीज को इमरजेंसी में और 14 अन्य मरीजों को भर्ती किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह उर्सला ओपीडी में 2400 पर्चे बने। यहां भी मेडिसिन विभाग में ही सबसे ज्यादा मरीज आए। डॉ. गौतम जैन और डॉ. एसएन वाजपेयी ने बताया कि डायरिया के सर्वाधिक मरीज आए हैं। 27 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें