दिल्ली से अंतिम संस्कार में शामिल होने बांदा आ रहे प्रवासी श्रमिकों की पिकअप को नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन सगे भाई हैं। गंभीर रूप से घायल छह श्रमिकों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप में लगभग 12 श्रमिक सवार बताए गए हैं। घायलों में चालक भी शामिल है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसका ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस महानिरीक्षक भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
3 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवांसानी गांव का शिवनायक आरख (35) पुत्र ब्रजराज दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहकर मजदूरी आदि करता था। साथ में उसका परिवार और कई अन्य खानदानी भी वहीं रहते थे। रविवार को गांव (मझीवांसानी) में रह रही मां रैमुन का निधन हो गया था।
4 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर शिवनायक भांजे बउवा उर्फ लवकेश की पिकअप से गांव आ रहा था। साथ में खानदान के लगभग 12 अन्य लोग भी थे। मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे मटौंध थाना क्षेत्र के मौदहा मोड़ पर अचानक सामने आ गए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन भाइयों लक्ष्मीनारायण (50), नारायण (45) और रविकरन (35) पुत्रगण गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों शिवनायक के चचेरे भाई थे। इनके अलावा शिवनायक और उसके भाई जानकीशरण (45) व लायक (32) पुत्रगण ब्रजराज, रामप्रसाद (18) पुत्र रामलखन, सुनीता (28) पत्नी मलखान, बिटोला (65) पत्नी नारायण व मीना (38) पत्नी श्रीराम और पिकअप चालक बउवा उर्फ लवकेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें मटौंध थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस और यूपी-112 से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर शिवनायक, जानकीशरण और रामप्रसाद को कानपुर रेफर कर दिया गया। शिवनायक की भी रास्ते में मौत हो गई। जानकीशरण और रामप्रसाद को हैलट में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा अस्पताल पहुंचे।
घायलों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा इलाज की व्यवस्थाएं भी देखीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मीनारायण, नारायण और रविकरन के शव दिल्ली भेज दिए गए हैं। उनका वहीं अंतिम संस्कार होगा। शिवनायक का शव हैलट में रखवाया गया है। परिजनों के आते ही उसे भी दिल्ली भेज दिया जाएगा।