'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत सोमवार को उरई के पुलिस लाइन परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान रहा।