शिवराजपुर के बर्राजपुर में हुए कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके और वहां से मिले जैश ए मोहम्मद के पैगाम ने खुफिया की नींद उड़ा दी है। धमाके के बाद के बाद पुलिस अफसरों को फाइलों में कैद कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच याद आ गई है। 31 दिसबंर-2016 की रात मंधना स्टेशन के पास पैंड्रॉल क्लिप खोलकर और पटरी काटकर कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर पलटाने की साजिश रची गई थी।