यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट रेलवे स्टेशन के सहजनी रेलवे क्रासिंग संख्या-39 ए पर बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए एक स्कूली वैन और मिट्टी लदा डंपर लखनऊ की ओर से आ रही पेट्रोल वैगन मालगाड़ी से जा टकराया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब चार घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग अप और डाउन बाधित रहा।
विज्ञापन
2 of 10
Train accident
घटनास्थल पर एडीआरएम अमित श्रीवास्तव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। एडीआरएम ने बताया कि गलती डंपर चालक की है जो जबरन बंद गेट को तोड़ते हुए आगे खड़ी वैन को ठोकर मारते हुए रेलवे क्रासिंग में घुस गया और मालगाड़ी से जा टकराया। डंपर चालक के साथ ही मिट्टी खदान मालिक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
Train accident
शुक्रवार दोपहर करीब 1.51 बजे सहजनी रेलवे क्रासिंग से जब लखनऊ की ओर मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर गेट क्रासिंग का बूम तोड़कर अंदर घुस गया। इसी के साथ एक वैन भी अंदर आ गई। सामने आ रही ट्रेन ने दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर मार दी।
4 of 10
डेमो पिक
टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन नेहरू बाग स्थित बनर्जी शिक्षा सदन के स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
क्रासिंग के गेटमैन सौरभ ने बताया बंद डंपर को चालू कराने के लिए जेसीबी से धक्का लगाया गया तभी डंपर स्टार्ट हो गया और चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया जिससे डंपर अनियंत्रित होकर आगे खड़ी वैन को टक्कर मारते हुए क्रासिंग गेेट तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
डंपर ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गया। जोरदार आवाज के साथ डंपर और वैन के कई टुकड़े हो गए। डंपर चालक कमलेश, क्लीनर व वैन चालक पंकज पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मालगाड़ी रुक गई।
विज्ञापन
7 of 10
डेमो पिक
घटना के बाद अप और डाउन रेल मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया।
8 of 10
डेमो पिक
ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, गंगाघाट रेलवे स्टेशन, मगरवारा और उन्नाव सहित पीछे के अन्य स्टेशनों पर रोका गया।
9 of 10
डेमो पिक
कई रेलवे अफसर, सीओ सिटी, जीआरपी व आरपीएफ व गंगाघाट कोतवाल पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।