जवारा जुलूस और राम नवमी शोभायात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को 15 घंटे का रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। 24 घंटे में 15 घंटे डायवर्जन, इससे साफ है कि शहरवासियों पर शनिवार यानी आज का दिन भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
घर से दो-चार किमी की दूरी तय करने के लिए लोगों को 10-10 किलोमीटर तक का चक्कर काटना पड़ेगा। ऐसे में यदि जरूरी हो तो ही घर से निकलें। पुलिस और प्रशासन की नासमझी के कारण यह स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
इसे अफसरों की रणनीतिक कमजोरी ही कहेंगे कि वे लोगों की समस्याओं का हल निकालने के बजाय पुराने ढर्रे पर कायम हैं। लोग परेशान न हों, शोभायात्रा और जुलूस भी निकलें, ऐसी किसी व्यवस्था पर कभी कोई चर्चा नहीं की गई।
4 of 5
फाइल फोटो
एक वजह यह भी है कि चुनावी माहौल में कोई भी अफसर इस मसले पर रिस्क लेने से बच रहा है। नतीजतन शनिवार सुबह नौ से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। दरअसल, पिछले कई वर्षों से राम नवमी पर ऐसा ही डायवर्जन प्लान रहता है।
ये है डायवर्जन
- अर्मापुर नहरिया से कोई भी वाहन विजय नगर की तरफ नहीं जा सकेगा। यानी करीब तीन किमी लंबी इस रोड पर कोई नहीं चलेगा। अर्मापुर, पनकी के बड़े इलाके के लोगों के अलावा इटावा, औरैया, कालपी, जालौन की ओर से आने वाले वाहन भी चक्कर काटकर नौबस्ता होकर शहर में प्रवेश कर पाएंगे।
- कल्याणपुर तिराहे से शहर की ओर कोई भारी वाहन नहीं आ सकेगा।
- चौबेपुर नो इंट्री से कानपुर नगर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आ सकेगा।
- भौंती से आने वाले भारी वाहन नौबस्ता कट से नीचे की तरफ नहीं आएंगे।
- नौबस्ता चौराहे से बारादेवी की तरफ कोई भी चार पहिया या भारी वाहन नहीं जाएंगे।
- यशोदा नगर चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आ सकेगा।
- छप्पन भोग चौराहे से सुजातगंज की ओर कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- बाकरगंज चौराहे से टाटमिल चौराहे की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- टाटमिल चौराहे से नयापुल की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- शारदा नगर क्रासिंग से रावतपुर तिराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।