शब-ए-बराअत (28 मार्च) के अवसर पर कानपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि व्यवस्था रविवार शाम से सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान अर्द्ध सरकारी विभाग नगर निगम, सीओडी, एफसीआई समेत अन्य के भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
माल रोड स्थित नरोना चौराहे का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
शारदा नगर क्रॉसिंग से डायवर्ट होंगे वाहन
- चौबेपुर की ओर से जीटी रोड पर आने वाले सभी भारी वाहन 9 नंबर क्रॉसिंग (शारदा नगर क्रॉसिंग) से विजय नगर, दादानगर होते हुए बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रामादेवी से यशोदानगर बाईपास होते हुए सभी भारी वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन यशोदानगर बाईपास से बाकरगंज, टीपीनगर व शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अंदर भी बदला रहेगा यातायात
- लाल इमली से कर्नलगंज, बजरिया की ओर जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहे से सिल्वर्टन तिराहे, मर्चेंट चैंबर से वीआईपी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कर्नलगंज तिराहे से आने वाले वाहन लाल इमली, बजरिया की ओर न जाकर शनिदेव मंदिर से बाएं मुड़कर वीआईपी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
- बजरिया तिराहे से ईदगाह की ओर जाने वाले वाहनों को चमनगंज की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ईदगाह चौराहे से कब्रिस्तान की ओर जाने वाले वाहनों को ब्रह्मनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- स्लाटर हाउस से कर्नलगंज चौराहे की ओर आने वाले वाहन कब्रिस्तान की ओर न जाकर चुन्नीगंज चौकी के सामने से यतीमखाना की ओर जाएंगे।
- लखनऊ की ओर से आने वाले छोटे वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहन फ्लाईओवर ब्रिज से रामादेवी कट से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
आज एक साथ मनाएंगे शब-ए-बराअत, होलिका दहन
शब-ए-बराअत और होलिका दहन 28 मार्च को साथ-साथ है। इसी रात मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान जाकर अपने दिवंगत पुरखों और परिजनों की दुआ-ए-मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ेंगे। वहीं शहर के चौराहों पर होलिका दहन भी होगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों और कब्रिस्तान के रास्तों पर होने वाले होलिका दहन का कार्यक्रम सौहार्द से मनाने की अपील दोनों धर्मों के लोगों, प्रशासन और समाजसेवियों ने की है। तहारत मंच दक्षिण इकाई के संयोजक मोहम्मद अकील शानू ने शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों से इस संबंध में जुमे में तकरीर की अपील की थी। इस पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के पहले तकरीरें हुईं। बगाही कब्रिस्तान के इमाम मौलाना सलमान, सुफ्फा मस्जिद के इमाम आजाद अब्दुल्लाह मजाहरी और मस्जिद महमूदिया के इमाम मौलाना अंसार, नई मस्जिद बाबूपुरवा की कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना खां ने भी कब्रिस्तान जाने वालों से सौहार्द बरतने की अपील की। उधर, शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वह कब्रिस्तान में जाकर फातिहा पढ़ें। दोनों पक्षों के लोग शहर का सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
हिंदू-मुस्लिम साथ करेंगे होलिका दहन
हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम बहुल इलाकों में होलिका दहन होगा। हर साल यहां मुस्लिम समाज के लोग होलिका दहन में सहयोग करते हैं। पारंपरिक होलिका दहन बेकनगंज के दादामियां चौराहे पर होगा। यहां पर खानकाह के सज्जादानशीन सैयद अबुल बरकात नजमी की सरपरस्ती में क्षेत्रीय लोग होलिका दहन करते हैं। राम बालक अत्तार के परिवारीजन, मुंशीराम के परिजन यहां पर मुस्लिमों के साथ होलिका दहन करते हैं।