फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास आकर बोले, अंकल! शर्ट में गंदगी लगी है, "फिर ले उड़े एक लाख", आप भी बरतें ये सावधानी

Sun, 18 Feb 2018 01:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
घटना की जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में जरीब चौकी में शुक्रवार को कलेक्शन एजेंट और मूलगंज में कपड़ा व्यापारी को चपत लगाने के बाद शनिवार को टप्पेबाजों ने एक ट्रांसपोर्टर को चूना लगाया। अंकल! शर्ट में गंदगी लगी है, का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर को जाल में फंसाया और बैग लेकर भाग गए।

 
विज्ञापन

2 of 4
घटना की जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
हेमंत विहार, बर्रा निवासी बुद्ध लाल ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका खाता बर्रा-2 स्थित इलाहाबाद बैंक में हैं। शनिवार को वह गाड़ियों की किस्त का रुपये जमा करने आए थे। बैंक में 80 हजार रुपये जमा करने के बाद बैग में एक लाख रुपये बचे थे। वह ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए बैंक के बाहर निकले थे कि दो युवक पास आकर बोले अंकल! शर्ट में गंदगी लगी है। इस पर बैंक के सामने दुकान पर पहुंचे और काउंटर पर बैग रखकर शर्ट उतारने लगे। इसी बीच दोनों युवक बैग उठाकर भाग निकले। 

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
बैंक और प्रमुख बाजारों में रहते सक्रिय
टप्पेबाज शहर की प्रमुख बाजारों और बैंकों के आस-पास शिकार की तलाश में मंडराते हैं। उनके निशाने पर बुजुर्ग और महिलाएं रहती है, जो उनके झांसे में आसानी से फंस सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने टप्पेबाजों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
बरतें सावधानी
टप्पेबाज आपके भोलेपन का फायदा उठाकर शिकार बनाते हैं। अगर कोई आपके कपड़े, बैग आदि में गंदगी होने की बात कहे तो झांसे में न आए। इसी तरह टप्पेबाज सड़क पर रुपये फेंककर लोगों फंसाने की कोशिश करते हैं। वाहन के पंचर होने की बात कहकर रोक लेते हैं और पहिया बदलने के दौरान बैग या कोई सामान लेकर भाग सकते हैं। इस लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ट्रांसपोर्टर से टप्पेबाजी हुई है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
भास्कर मिश्रा, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें