कानपुर में कांग्रेस पार्टी के जन आक्रोश के सभी दावे उस वक्त धरे-धरे के रह गए जब आमजन उनके इस विरोध से कटा नजर आया। सड़को पर पार्टी के कार्यकर्ता तो उतरे लेकिन बंद के समर्थन में न तो दुकानदार व्यापारी वर्ग आगे आया और न ही उद्योगकर्मी और मजदूर। केवल गिनी चुनी जगह पर बंद का आशिंक असर दिखा। जनजीवन रोज की तरह सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
दुकानदार और व्यापारियों ने नहीं किया बंद का समर्थन
2 of 4
पनकी में खुला बाजार
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के पनकी इलाके में बन्दी का कोई असर नहीं दिखा। यहां के दुकानदारों ने कहा मार्केट बन्दी से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने बताया कि बाजार में किसी प्रकार की बंदी नहीं है क्योंकि किसी राजनीतिक दल ने व्यापारी संगठनों से कोई बात नहीं की है। इसीलिये शहर का किराना मसाला मार्केट नया गंज, सर्राफा मार्केट बिरहाना रोड, चौक, गल्ला मंडी नौबस्ता, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवईनगर, गोविंदनगर तथा मूलगंज जैसे सभी बाजार पूरी तरह से खुले हैं।
विज्ञापन
कानपुर देहात में आम दिनों की तरह खुली दुकानें
3 of 4
कानपुर के अकबरपुर में खुली दुकानें
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके में आम दिनों की तरह ही दुकाने खुली और खरीददारी हुई। न तो दुकानदारों पर बंद का असर पड़ा और न ही खरीददारों पर। हां कुछ व्यापारी बंद की खिलाफत जरूर करते दिखे। उनका कहना था, पहले से व्यापार में मंदी आ गई है। अब वे बंद के चक्कर में पड़कर और बड़ी चोट खाने को तैयार नहीं। शिवली में बंद बेअसर रहा।
कांग्रेस ने इलाके में जन आक्रोश यात्रा निकाली तो वामदल भी जुटे सड़कों पर
4 of 4
कांग्रेस और वामदल निकले सड़कों पर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पु्खरायां के व्यापारियों ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी से गुजरने के बाद अपनी-अपनी दुकाने खोली। उधर डेरापुर में बाजार पर बंद का प्रभावी नहीं रहा। बिल्हौर में सुबह से ही स्थिति साफ हो गई थी कि इलाके के लोग बंद में शामिल नहीं होंगे। यातायात से लेकर व्यापार जगत के लोगों ने बंद को स्वीकारा नहीं।वहीं कानपुर शहर के सोमदत्त प्लाजा, नवीन मार्केट, दवा मार्केट, माल रोड में सभी दुकानें खुली हैं और सामान्य गति से काम चल रहा है।
कांग्रेस ने इलाके में जन आक्रोश यात्रा निकाली। नोटबंदी के फैसले को गलत ठहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस बीच चमनगंज, बेकनगंज, जाजमउ, बजरिया, हमराज मार्केट, सीसामउ जैसे इलाकों में कुछ दुकानें जरूर बंद दिखाई दीं।