सीएए के विरोध में दिसंबर में यतीमखाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हिंसा के वीडियो फुटेज और फोटो के जरिये इन उपद्रवियों की पहचान हुई जिसमें ये आगजनी व पथराव करते कैद हुए।
विज्ञापन
2 of 5
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। यतीमखाना हिंसा में अब तक 11 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 20 और 21 दिसंबर को यतीमखाना में हिंसा हुई थी। उपद्रवियों ने आगजनी-पथराव कर एक सिपाही को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर यतीमखाना हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
बेकनगंज पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थीं। जांच कर रहे इंस्पेक्टर शरीफ खान ने बताया कि रविवार को मछलीबाजार ग्वालटोली निवासी अफजल, बेकनगंज के पिंजड़े वाली गली निवासी आमिर और जावेद दूधवाला को गिरफ्तार किया गया।
4 of 5
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हिंसा की फोटो में ये सभी कैद थे। इनके मोबाइल नंबर की सीडीआर से भी घटनास्थल पर ही इनकी मौजूदगी पाई गई है। अफजल दोनों दिन हुई हिंसा में शामिल रहा है। एसआईटी प्रभारी एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव ने बताया कि बाबूपुरवा हिंसा में अब तक 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पीएफआई के पांच सदस्य भी शामिल हैं। शहर में हुई हिंसा के मामले में 35 अन्य उपद्रवियों की पहचान भी हो चुकी है। इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। धरपकड़ में पुलिस की टीमें लगी हैं।