कानपुर वेस्ट टैंक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दो मासूम बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया
मूलरूप से कानपुर देहात के बिसलाया गांव के रहने वाले सुखवीर छह भाइयों व दो बहनों में पांचवें नंबर के थे। सुखवीर के परिवार में पत्नी रितु, बेटी प्रिंसी (5) और नैंसी (3) है। साले विक्की ने बताया देर शाम बहनोई घर नहीं पहुंचे, तो बहन ने फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को एम्बुलेंस का चालक बताया और कहा कि सुखवीर हैलट में हैं, उनकी हालत गंभीर है। इसके बाद घरवाले अस्पताल पहुंचे, तो सुखवीर की मौत का पता चला।