फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते-नहाते पानी में खेलने लगे 3 दोस्त तभी मौत ने खींच लिया, कुछ घंटे बाद तैरती दिखी लाशें

Tue, 25 Jun 2019 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्लाट में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चाें की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के कासिमनगर में शीतलादेवी मंदिर के निकट पानी से भरे प्लाट में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे बकरियां चराने के बाद प्लाट में नहाने पहुंच गए थे। पुलिस ने एक घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तीनों बच्चों को खोज निकाला।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। सदर कोतवाली के नूरुद्दीन नगर निवासी नसीम की बेटी अफसाना (6), अनीस का बेटा अरमान (5) और आमिर की बेटी फिजा (5) मंगलवार दोपहर कासिमनगर मोहल्ला स्थित मैदान में बकरी चराने गए थे।
 
विज्ञापन

तीन बच्चों की मौत के बाद मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने मैदान में लगे पेड़ से जामुन खाया और बाद में खाली पड़े प्लाट में भरे पानी में नहाने चले गए। गहराई में जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे। पास में मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पानी से भरे प्लाट में डूबे बच्चों की तलाश शुरू की व पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों को प्लाट में उतारा। लगभग एक घंटे तक चली खोजबीन के बाद तीनों बच्चों को खोज निकाला गया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिजा के पिता आमिर ने बताया कि अफसाना और अरमान की मां उसकी सगी बहनें हैं। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्लाट में बारिश का पानी भरा था। जिसमें डूबने से बच्चों की मौत हुई है। सूचना पर डीएम देवेंद्र पांडेय, एसपी एमपी वर्मा व अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें