फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''जल प्रलय'', 3 की मौत, कई गांवों का संपर्क टूटा

Fri, 27 Jul 2018 05:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
भारी बारिश और तेज हवा के कारण गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बुधवार रात से शुरू बारिश गुरुवार को भी जारी रही। कानपुर व आसपास के जिलों में दीवार व कच्चे मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर के बर्रा में वरुण विहार में कच्चा मकान ढहने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जालौन जिले में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
जालौन में डकोर के कुठौंदा गांव में मकान की कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध की मौत हो गई। कानपुर देहात में मंगलपुर के पिपरी गांव में हाईस्कूल की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। कानपुर में 60.4 मिमी, हरदोई में 25.6 मिमी, हमीरपुर में 96 मिमी, बांदा में 68, चित्रकूट में 42 और महोबा में 30 मिमी बारिश हुई। लगातार बरिश से कई जिलों में गांवों का संपर्क टूट गया।   
 
विज्ञापन

3 of 4
भारी बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
जालौन में बारिश से कई मोहल्लाें में बाढ़ जैसे हालात हो गए। मलंगा नाले पर बने रपटा के ऊपर पानी बहने से ग्राम क्यामदी, हथेरी, कुंदनपुरा, महियाखास, प्रतापपुरा, सींगपुरा समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश के पानी से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़-कानपुर मुख्यमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इटावा में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भी पानी भर गया। कन्नौज के छिबरामऊ की प्रोफेसर कालोनी में पांच फीट पानी भर गया और लोग घरों में फंस गए। उन्नाव के सफीपुर में पेड़ गिरने से उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। औरैया में पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 18 मिमी बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें