फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पार्टी को है लच्छेदार भाषण देने वाले नेताओं की जरूरत, जानिए कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिएं

Sat, 28 Apr 2018 12:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 2019 को लेकर नई रणनीति में जुटी पार्टी
- जिलाध्यक्षों से मांगी गई प्रभावशाली नेताओं की सूची
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव में अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने और विरोधी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी हर वो पैंतरे अपना रही है, जो 2014 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा ने अपनाई थी। पार्टी प्रदेश के सभी जिलों से लच्छेदार भाषण देने वाले, जिले में अपना प्रभाव रखने वाले हर वर्ग के नेताओं की सूची तैयार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को इस संबंध में पत्र लिखकर 15 दिनों में सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची में नेताओं की 12 तरह की क्वालिटी बताई गई है। इसी के आधार पर सूची तैयार करनी है।

इस तरह के नेताओं की सूची तैयार करनी है...

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
भाषण देने में दक्ष नेता, प्रबुद्घ विचारक, जनपद में प्रभावशाली नेता, सभी वर्ग के प्रमुख नेताओं के नाम, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला व महानगर के प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, सभी जिला और महानगर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, युवा और महिला नेता। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
बसपा से गठबंधन के बावजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 2014 में सपा को मात्र पांच लोकसभा सीटोें पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि उप चुनाव में उसे दो और सीटें मिली हैं। फिर भी मोदी और शाह की रणनीति से पार्टी के लगे झटके से उबरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इस बार कुछ भी करने को तैयार हैं। हर क्षेत्र से इस बार ऐसे नेताओं को मैदान में लाना चाहते हैं, जिससे भाजपा उन्हें नीचा न दिखा सके।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जिलाध्यक्षों को भेजे इस गोपनीय पत्र में सब कुछ जांच परखकर और पूरी तरह गुप्त रखते हुए काम करने को कहा गया है। इस सूची में युवाओें और महिलाओं को भी स्थान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें