कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित थिनर फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग इतनी विकराल हो गई कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां भी काबू नहीं कर पाई। आग की चपेट में आकर परिसर में खड़े चार वाहन और मजदूरों की दर्जन भर झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
2 of 6
पांच घंटे से धधक रही है आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही डीएम ब्रह्मराम तिवारी सहित कई एसपी और सीओ घटनास्थल पहुंचे। अफसरों ने घटना की वजह पता करने के लिए जांच के निर्देश दिए हैं। आग में करोड़ों रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वरुपनगर निवासी सतीश गुप्ता की इंडस्ट्रियल एरिया केसाइड-3 में थिनर की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
3 of 6
थोड़ी थोड़ी देर में हो रहे थे धमाके
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे थिनर लेकर टैंकर आया था। टैंकर मोड़ने के दौरान अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपट देख कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़िया पहुंची। लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि काबू पाना संभव नहीं हुआ।
4 of 6
आग से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
स्थित को देखते हुए सभी फायर स्टेशनों से गाड़िया, फोम टेंडर और वाटर कैनन बुलाई गई। 20 गाड़ियों से फैक्ट्री के चारो तरफ से करीब चार घंटे तक पानी की बौछार करने के बावजूद आग नहीं बुझी। सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि निजी कंपनियों की दमकल भी बुलवा ली गई है। आसपास के जिलों के फायर दस्तों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
आग से फैली दहशत
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन बंद की गई, पीएनजी लाइन काटी गई
इंडस्ट्रियल एरिया में माल की सप्लाई के लिए बनी पनकी, झांसी रेलवे लाइन के पास ही थिनर फैक्ट्री में आग लगने की वजह से माल गाड़ियों का संचालन ठप कर दिया गया। कारखाने के पास से ही पीएनजी और एलपीजी लाइन गुजरी है। आग की लपटें न थमती देख गैस लाइन भी काट दी गई। आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन बंद करवाकर कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।
सीएफओ ने बताया कि फैक्ट्री में करीब दो लाख लीटर थिनर मौजूद था। इसमें आग पकड़ने की वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया। फायर ब्रिगेड के समय से पहुंचने की वजह से कोई कर्मचारी अंदर नहीं फसा। हालाकि फैक्ट्री का माल पूरी तरह से जल चुका है। आशंका है कि टैंकर मोड़ते समय बिजली केतार में शार्ट सर्किट से आग लगी है।