फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की चोरी: ऑक्सीजन प्लांटों में चोर सक्रिय, चुरा रहे मरीजों के ऑक्सीजन सिलिंडर

Tue, 04 May 2021 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत के बीच चोरी - फोटो : amar ujala
कानपुर में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सिलिंडर चोर भी सक्रिय हो गए हैं। चोर प्लांटों के अंदर व बाहर मौजूद तीमारदारों के सिलिंडर चोरी कर महंगे दामों में बेच रहे हैं। प्लांटों के मालिक सप्ताह में तीन से चार ऐसी घटनाएं होने का दावा कर रहे हैं। मंगलवार को भी दो प्लांटों के बाहर से सिलिंडर चोरी हो गए और तीमारदार ऑक्सीजन के लिए विनती करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत के बीच चोरी - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज निवासी जीतू सिंह ने बताया कि उनके भांजे राकेश सिंह को कोरोना है। कल्याणपुर के प्रीति अस्पताल में भर्ती कराया है। ऑक्सीजन भरवाने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे से फजलगंज स्थित बब्बर ऑक्सीजन प्लांट के जंबो सिलिंडर लेकर खड़े थे। दोपहर दो बजे नंबर आया तो 700 रुपये जमा कर सिलिंडर जमा कर दिया और पानी पीने चले गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत के बीच चोरी - फोटो : amar ujala
पांच मिनट बाद सिलिंडर मांगा तो पता चला कोई खुद को जीतू बताकर सिलिंडर लेकर चला गया। पीड़ित ने बाहर मौजूद पुलिस से सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश करने को कहा, लेकिन पुलिस ने फटकार कर भगा दिया। गैस प्लांट के डायरेक्टर सुमित बब्बर ने बताया कि उनके भी चार जंबो सिलिंडर एक सप्ताह पहले चोरी हो चुके हैं। कहा कि हर सप्ताह तीन से चार घटनाएं हो रही हैं।

 

4 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत के बीच चोरी - फोटो : amar ujala
दादानगर स्थित मुरारी ऑक्सीजन प्लांट के बाहर खड़े जाजमऊ से आए मो. यासीन ने बताया कि पिता जलाउद्दीन के लिए ऑक्सीजन के दो बड़े सिलिंडर लेकर ऑटो से आया था। प्लांट के बाहर ऑटो रोक कर लाइन देखने चला गया। इस बीच ऑटो चालक सिलिंडर लेकर फरार हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत के बीच चोरी - फोटो : amar ujala
प्लांट मालिक से ब्लैक में या किराये पर सिलिंडर देने की गुहार लगाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। गोविंदनगर एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि प्लांटों पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। चोरी की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  चोरी की घटना को देखते हुए बब्बर ऑक्सीजन प्लांट के डायरेक्टर सुमित ने प्लांट के गेट पर चोरों से सावधान रहें, अपने सिलिंडर की सुरक्षा स्वयं करें जैसी सूचनाएं चस्पा करवा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें