हर किसी का सपना होता है कि अपनी एक कार हो, जैसे-तैसे आदमी पैसे जोड़कर कार ले पाता है। लेकिन ये कार चोर पलक झपकते ही कार का काम तमाम कर देते थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर जनता नगर चौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके कार सवार दो युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि जार कार से दोनों युवक घूम रहे थे, वह चोरी की है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह कार चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे। वह चोरी की कारों को उन्नाव ले जाकर काटने के बाद उनके पार्ट्स फुटकर में बेचते हैं।
इसके बाद पुलिस ने उन्नाव में एक गोदाम में छापा मारा, जहां से एक वैगन आर, दो वैन और एक मारुति 800 कार बरामद हुई। साथ ही बड़ी संख्या में कारों के पार्ट्स भी गोदाम से मिले। छह शातिरों को और गिरफ्तार किया गया। बर्रा थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा का कहना है कि वाहन चोरों को पकड़ा गया है। उनके और साथियों का पता किया जा रहा है।