PHOTOS: ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर की शान बनीं गुन्तास
Tue, 19 Dec 2017 09:34 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सार
- एंड टीवी पर 11 नवंबर से शुरु हुए इस शो में गुन्तास ने टॉप-12 में बना ली है अपनी जगह
- हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से टीवी पर दिखाया जाता है ये शो
- शो में सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमियां, पलक मुच्छल, सिंगर पापोन, नीति मोहन जजेस की भूमिका निभा रहे हैं
- गुन्तास के कोच हैं फेमस बॉलीवुड सिंगर शान
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर शहर की गुन्तास ने रॉक स्टार अंदाज में गाने सुनाकर सबका दिल जीत लिया है। गुन्तास ने अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर शो के टॉप-12 में अपनी जगह बना ली है। गुन्तास केवल कानपुर ही नहीं यूपी का भी प्रतिनिधित्व इस शो के माध्यम से कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में गुन्तास
कानपुर के रंजीत नगर निवासी हरप्रीत सिंह की बेटी गुन्तास ने एंड टीवी चैनल के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के जरिये न केवल अपना और परिवार का बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। सैकड़ों टैलेन्टेड बच्चों की भीड़ में एक अलग पहचान बनाते हुए गुन्तास ने अपनी बेहतरीन गायकी का लोहा मनवाया है। गुन्तास के पिता हरप्रीत सिंह शास्त्री नगर में एक स्कूल चलाते हैं और मां गुरुविंदर कौर इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में गुन्तास
गुन्तास और उसका बड़ा भाई अर्जुनवीर सिंह दोनों का ही रुझान बचपन से ही गायकी की तरफ रहा। बेटी की इस उड़ान देखकर पिता बेहद खुश हैं। ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के अगले शनिवार को आने वाले शो में गुन्तास पारम्परिक वेशभूषा में अपनी सुरीली गायकी का परिचय कराते हुए टीवी पर नजर आयेंगी। गुन्तास का सपना बॉलीवुड सिंगर बनने का है। शो का ग्रान्ड फिनाले मार्च 2018 में होना है। ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ शो में गुन्तास के कोच फेमस बॉलीवुड सिंगर शान हैं। शान के अलावा इस प्रोग्राम में हिमेश रेशमियां, पलक मुच्छल, सिंगर पॉपन, नीति मोहन कोच/जजेस की भूमिका निभा रहे हैं।
4 of 5
‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में गुन्तास
गुन्तास को खुद पर पूरा भरोसा है कि फाइन वही जीतेंगी द वॉयस इंडिया किड्स-2017 का खिताब उन्हें ही मिलेगा। स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना निगम ने उसका बहुत सपोर्ट किया। उन्हीं की वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। एंड टीवी पर 11 नवंबर से शुरु हुए शो में गुन्तास ने टॉप-12 में अपनी जगह बना है। यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से टीवी पर दिखाया जाता है।