फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अय्याशी में खलल पर बेटा बना हैवान, पिता को घसीटा...जमीन पर पटका, फिर लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट

Thu, 22 Jun 2023 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीगढ़ी गांव में वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया है। जुआ और शराब का लती पुत्र अय्याशी के लिए पिता पर कीमती जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। पिता के इनकार करने पर उसने बेरहमी से हत्या कर दी।

पहाड़ी गढ़ी गांव के प्रेमचंद्र उर्फ भान लोधी (65) का शव शनिवार रात घर में मिला था। परिजन मामले को छिपाने की कोशिश करते रहे। मृतक के नाती प्रिंस (5) ने पूछताछ में पिता संतराम के बाबा प्रेमचंद्र को पीटने की बात कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से मारपीट कर हत्या की पुष्टि हुई।

मृतक की पत्नी श्यामरानी ने पुत्र संतराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल भरत कुमार ने बताया आरोपी संतराम को पहाड़ीगढ़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त डंडा घर के पीछे गन्ने के खेत से बरामद हुआ। आरोपी ने बताया पिता कार खरीदने व खर्चे के लिए रुपये नहीं देते थे।

विज्ञापन

2 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

सड़क से घसीटता हुआ लाया
इसी बात पर उसका पिता से झगड़ा होता था। 17 जून को पिता गोशाला रोड पर टहल रहे थे। उसने जमीन बेचने की बात कहते हुए घर बुलाया, तो पिता ने आने से इनकार कर दिया। आरोपी संतराम पिता को सड़क से घसीटता हुआ घर लाया, जहां उन्हें कमरे में बंद कर रुपये मांगे।

विज्ञापन

3 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता बोला था- जमीन बेच कर पैसे नहीं देगा
पिता प्रेमचंद्र का कहना था मजदूरी करके बेटियों की शादी की है। शादी के लिए जमीन नहीं बेची। अब जुआ और शराब के लिए जमीन बेच कर पैसे नहीं देगा। इससे गुस्साए बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे घर को डरा धमकाकर आत्महत्या की कहानी गढ़ ली थी।

4 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पांच वर्षीय नाती से पूछताछ में हुआ खुलासा
कलयुगी पुत्र ने जमीन बेचने से मना करने पर अपने ही पिता की लाठियों से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों ने जमीन में सिर पटक कर आत्महत्या की बात कही। वहीं आरोपी के पांच वर्षीय बेटे ने पूछताछ के दौरान करतूतों की पोल खोल दी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के दोनों हाथ व पैरों के साथ जबड़ा टूटा मिला।

विज्ञापन

5 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
गले में मिले है नाखून के निशान
साथ ही गले में नाखून के निशान भी मिले। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान मृतक के बेटे को हिरासत में ले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी निवासी प्रेमचंद्र उर्फ भान लोधी (70) खेत में मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे।
विज्ञापन

6 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले थे- सिर पटकर की है आत्महत्या
शनिवार रात करीब एक बजे पत्नी मग्गो को प्रेमचंद्र का शव कमरे में मिला। मृतक के नाती प्रिंस (5) ने सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के दारोगा राजेश यादव को बताया कि उसके पिता ने दादा की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी। वहीं पुत्र संतराम का कहना है पिता ने किसी बात पर अपना सिर जमीन पर पटक कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

7 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया जमीन का था विवाद
वहीं मृतक की पत्नी ने भी आत्महत्या करने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का इकलौता पुत्र संतराम अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। उसको लेकर पिता पुत्र के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

8 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
नाती के बयान पर आरोपी गिरफ्तार
साथ ही नाती के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतक के नाम पर 14 बीघा कृषि भूमि है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में शव के दोनो हाथ, पैर, जबड़ा व पसलियां टूटी मिली है। इसके अलावा शव के गले में नाखून के निशान भी पाए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें