मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
पंचायतीराज संस्थानों के चयनित प्रतिनिधियों, अशंकालिक पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया
मंत्रिमंडल ने अशंकालिक पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय को 6200 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये करने का निर्णय भी लिया। इससे प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदार लाभान्वित होंगे। यह निर्णय 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज संस्थाओं के चयनित प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पांच-पांच हजार, सदस्य के 500, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पंचायत समिति के सदस्य के500 रुपये की बढ़ोतरी की हैं। पंचायत प्रधान और उपप्रधान के 500-500 जबकि सदस्य के मानदेय में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय पहले बढ़ा दिया गया है, लेकिन मंगलवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है।