फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: जंगल में युवती का मिला था शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, पड़ोसी युवक भी लटका था फंदे पर

Wed, 24 Aug 2022 12:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगल में युवती का शव मिला था। उसी जंगल में देर शाम पड़ोसी युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
1 of 6
unnao case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में घर से शौच गई युवती का शव सोमवार रात जंगल में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरा काला पड़ गया था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में जहर फैलने की पुष्टि हुई है। गर्दन में दो चोटें भी मिली हैं। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं मंगलवार शाम घटना में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पड़ोसी युवक का शव उसी जंगल में फंदे से लटका मिला। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस को सीडीआर के मिलान में दोनों के बीच रोजाना लंबी बातचीत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

2 of 6
unnao case - फोटो : अमर उजाला

हसनंगज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार शाम 6:30 बजे शौच के लिए गई थी। रात 10 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बड़े सुखवीर भाई ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे जंगल में उसका शव मिला। शव के पास में नीले रंग का पदार्थ पड़ा था। भाई ने जहर देकर हत्या करने का अंदेशा जताया है। मृतका के घर में शौचालय नहीं बना था। प्रधान ने बताया कि शौचालय के लिए आवेदन नहीं किया था। भाई ने बताया कि युवती ने इंटर तक पढ़ाई की थी। वह गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।

विज्ञापन

3 of 6
unnao case - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय व सीओ राजकुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार स्लाइड भी बनाई गई है। कोतवाल ने बताया कि जहर खाने से मौत होने की आशंका है। मृतका के भाई ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम युवती के शव का अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी युवती के पड़ोस में रहने वाला सुमित (18) का शव उसी जंगल में फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। जांच में पुलिस को युवक का सुसाइड नोट भी मिला। उसने लिखा है कि हम अपनी मर्जी से दुनिया से जा रहे हैं। बहन व परिवार का ख्याल रखना। पुलिस को सीडीआर से पता चला कि दोनों में काफी समय से दिन में कई बार लंबी बातचीत होती थी। सोमवार रात को भी दोनों में फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
unnao case - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती में थी दो साल से नजदीकी
युवती के शव का अंतिम संस्कार होने दौरान ही युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों को यह कहते सुना कि ये तो होना ही था, तब पुलिस का माथा ठनका। आनन-फानन उसके मोबाइल की सीडीआर (कॉल डाटा रिकार्ड) निकलवाया, तो घटना की वजह सामने आ गई। सुमित की मौत से बिलख रहे परिजनों ने लड़की वालों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों में करीब दो साल से गहरी मित्रता थी। दोनों के घर वालों के बीच करीब एक महीने विवाद भी हुआ था। सीडीआर के अनुसार सोमवार शाम से रात तक दोनों के बीच चार बार बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उलझी गुत्थी, युवती ने जहर खाया या खिलाया गया
युवती ने जहर खाया या खिलाया गया पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार मृतका के परिवार में जो भी मोबाइल फोन हैं उन सभी का डेटा खंगाला जा रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवती को जबरन जहर खिलाया गया हो। क्योंकि घटना स्थल पर पुलिस को जहर की कोई शीशी नहीं मिली। युवती अगर घर से जहर खाने के बाद निकलती तो रास्ते में ही मौत हो गई होती। जबकि घटना स्थल की मृतका के घर से दूरी करीब 200 मीटर है। युवक की मौत को लेकर भी कई तरह की चर्चा है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इतंजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें