कानपुर में लगातार गिर रहा पारा साल के अंतिम दिन शून्य पर जा पहुंचा। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री और अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछले 48 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 दिसंबर को इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी।
विज्ञापन
2 of 5
ठंड से इंसानाें पर ही नहीं इन पर भी बरपा रही कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो और चार जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान माइनस में जा सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के पास वर्ष 1971 से अधिकतम और न्यूनतम तापमान का आंकड़ा उपलब्ध है। रिकॉर्ड के अनुसार 31 दिसंबर को पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा है।
विज्ञापन
3 of 5
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2003 और 2013 में जनवरी माह में न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है, लेकिन 31 दिसंबर को पहली बार पारा शून्य हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। अगर हवाएं पूर्वी-पश्चिमी हुईं, तो शीत लहर और तेज हो जाएगी। साथ ही बारिश भी होगी।
4 of 5
साल के आखिरी दिन कुछ ऐसा था कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पारा माइनस में जा सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान का कहना है कि हवाओं का रुख बदलने पर ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार सुबह से गलन तेज रही। दोपहर डेढ़ बजे हल्की धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाद धुंध ने सूरज को फिर ढंक लिया।
इसके बाद पारा नीचे लुढ़कना शुरू हो गया। जनवरी में सर्दी का सितम सबसे अधिक रहा है। सीएसए के मौसम विभाग में उपलब्ध 48 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2003 में जनवरी में पारा छह बार शून्य और दो बार माइनस पर गया। वर्ष 2013 की जनवरी में पारा दो बार माइनस पर गया।