फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री कमल रानी वरुण का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर, एंबुलेंस के अंदर से परिवार को कराए गए अंतिम दर्शन

Sun, 02 Aug 2020 03:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कमल रानी वरुण का पार्थिव शरीर पहुंचा कानपुर - फोटो : amar ujala
यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को एसजीपीजीआई में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। कोरोना की चपेट में आने के बाद 18 जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा। कमल रानी की मौत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरा निरस्त कर दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
सरकार ने एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। दोपहर करीब दो बजे उनकी पार्थिव शरीर कोरोना प्रोटोकाल के तहत लखनऊ से कानपुर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शानों के लिए घर के बाहर भीड़ लग गई। फिलहाल अफसरों व स्वास्थ्य टीम के अलावा घर के सदस्यों को ही मौजूद रहने की अनुमित दी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति के साथ कमल रानी - फोटो : amar ujala
प्रशासन ने भैरव घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की है। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण मौजूदा समय में गोविंद नगर के बर्रा-6 स्थित मकान में निवास कर रही थीं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 18 जुलाई को उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

 

4 of 5
कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन - फोटो : amar ujala
डायबिटीज होने की वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा था और उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम योगी ने अपना आयोध्या दौरा रद्द कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी के साथ कमल रानी वरुण - फोटो : amar ujala
लखनऊ से कोरोना प्रोटोकाल पालन करते हुए एंबुलेंस से उनकी पार्थिव शरीर कानपुर के लिए रवाना की गई थी। दोपहर करीब दो एंबुलेंस निज निवास बर्रा-6 पहुंच गई है। यहां से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया जाएगा, जहां प्रशासन ने पहले से पूरी तैयारी कर ली है।

मैं स्तब्ध हूं। उन्होंने निधन से करीब एक घंटे पूर्व मुझे मेरे जन्मदिन की सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी।  मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। - अभिजीत सिंह सांगा विधायक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें