फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कर सकते हैं केमिकल अटैक, निशाने पर यूपी के ये स्थान

Fri, 12 Jan 2018 08:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
हाल ही में देहरादून मेें हुई एसआईबी की बैठक में सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आतंकवादी गणतंत्र दिवस के मौके पर केमिकल अटैक जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद रेलवे का सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद ने यूपी के हरदोई सदर और बालामऊ आरपीएफ को पत्र भेजकर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
दिसंबर में देहरादून स्थित एसआईबी के कार्यालय में हुई बैठक में कई सुरक्षा एजेंसियों ने इस बार आतंकियों द्वारा बड़े हमले की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
एजेंसियों के अनुसार आतंकी हमले में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार आतंकी ट्रेन के अंदर, स्टेशन परिसर, बस स्टैंड, सिनेमा हॉल या फिर माल को निशाना बना सकता है।
 

4 of 5
डेमो पिक
रेलवे सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद (आरपीएफ) ने इस संबंध में हरदोई व बालामऊ आरपीएफ को निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद हरदोई व बालामऊ आरपीएफ हरकत में आ गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
स्टेशन की सुरक्षा व गश्त बढ़ा दिया गया है। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ट्रेनों में चलने वाले स्कवायड को भी विशेष  चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें