कानपुरः दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस ने लोगों को पंखा चलाने पर मजबूर कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दगा देने लगे हैंडपम्प
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले फरवरी में दिन का अधिकतम तापमान 2016 में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह दूसरी बार है जब फरवरी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले पांच दिन में फरवरी में अधिकतम पारे का रिकार्ड टूट जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
धूप से बचाव करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को रात के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान जहां 12.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को यह 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
4 of 5
धूप से बचाव करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्घ दुबे के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता में गिरावट दर्ज हुई। यह 81 और न्यूनतम 32 पर पहुंच गई। आने वाले छह दिनों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी होगी।