फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः एलनगंज कॉलोनी खाली करने की मुनादी पर भड़के लोग, डीएम व एसएसपी को कोर्ट ने फटकारा

Thu, 24 May 2018 10:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी खाली करने के लिए कोर्ट ने मियाद बढ़ाकर 28 मई कर दी है। गुरुवार को यहां अवैध कब्जे हटवाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जैसे ही इसकी मुनादी कराई यहां के लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोग अफसरों से भिड़ गए। तीखी नोकझोंक होने लगी। अफसरों के वाहनों के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी गई।
 
आगे पढ़ें- कॉलोनी खाली करने के लिए अंतिम मियाद 24 मई निर्धारित हुई थी
विज्ञापन

2 of 4
एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
टेफ्को मिल बंद होने के बाद श्रमिकों ने यहां की कालोनियों पर कब्जा कर रखा था। एडीएम सिटी के मुताबिक बीते दिनों हुए सर्वे में यहां कुल 989 अवैध कब्जे मिले थे। इस पर 1998 से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। हाईकोर्ट ने लिक्विडेटर अंजनी कुमार मिश्रा को कब्जा लेने का आदेश दिया था। लिक्विडेटर ने छह मई को यहां आवास खाली करने की नोटिस चस्पा कर दी थी। कालोनी खाली करने के लिए अंतिम मियाद 24 मई निर्धारित हुई थी। कालोनी के बाशिंदों ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने मियाद की तिथि बढ़ाकर 28 मई कर दी।


आगे पढ़ें- मुनादी कराई कि यहां रहने वाले हर हाल में 28 मई तक कालोनी खाली कर दें, यह सुनते ही...
विज्ञापन

3 of 4
एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एडीएम फाइनेंस संजय चौहान, थाना प्रभारी कोहना संग भारी फोर्स के साथ कालोनी पहुंचे। उन्होंने मुनादी कराई कि यहां रहने वाले हर हाल में 28 मई तक कालोनी खाली कर दें। यह सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। कई लोग अफसरों से भिड़ गए। नारेबाजी शुरू हो गई। कई लोगों ने अफसरों के वाहनों के आगे खड़े होकर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। लोगों का आक्रोशित रुख भांपकर तुरंत अफसरों ने लोगों को समझाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में कालोनी खाली नहीं करेंगे। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद लोग मान गए और वापस लौट गए।  



आगे पढ़ें- कॉलोनी खाली न करा पाने पर...
विज्ञापन

4 of 4
एलनगंज स्थित टेफ्को कालोनी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
डीएम व एसएसपी को कोर्ट ने फटकारा 
हाईकोर्ट ने तय समयसीमा में कॉलोनी खाली न करा पाने पर डीएम सुरेंद्र सिंह व एसएसपी अखिलेश कुमार को जमकर फटकारा। कोर्ट ने अब कालोनी खाली करने की अंतिम मियाद 28 मई तय की है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन काफी टेंशन में नजर आ रही है। उनको डर है कि कालोनी को खाली कराने में मथुरा के जवाहरबाग जैसे हालात खड़े न हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें