फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर जोरदार धमाका: भवन क्षतिग्रस्त, मलबे में तब्दील हुआ बेसमेंट; कांच टूटे, लोहे की ग्रिल उखड़ी

Fri, 20 Mar 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

फर्रुखाबाद में हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुए पूर्व विधायक के भवन की तकनीकी जांच होगी। विस्फोट में सभी आरोपियों की एटीएस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
1 of 15
farrukhabad blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फर्रुखाबाद में विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए पूर्व के विधायक के भवन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 

शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक के मकान में मंगलवार रात तेज धमाका हुआ। इससे बेसमेंट मलबा में तब्दील हो गया। इसके साथ ही पूरा मकान हिल गया। खिड़की-दरवाजे में लगा कांच टूटकर बिखर गया था और लोहे की ग्रिल उखड़कर गिर गई थी। 
विज्ञापन

2 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान हिल गए थे। पूर्व विधायक का मकान धमाके से अधिक क्षतिग्रस्त होने से उसके कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पूर्व विधायक के मकान की मजबूती का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। 
 
विज्ञापन

3 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
इससे तकनीकी कमेटी से भवन की जांच कराई जाएगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि भवन में रहने योग्य है या नहीं और कितने प्रतिशत भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि भवन की तकनीकी जांच कराने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

 

4 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
जांच के लिए भेजा गया राशू की जेब का नमूना
लखनऊ से बम निरोधक दस्ता के साथ आए डॉग स्क्वॉड ने अस्पताल में भर्ती घायल मित्तू कूंचा हाल निवासी नगला दीना भोलेपुर निवासी राशू मिश्रा की पैंट की जेब को पकड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने जेब का नमूना ले लिया था। फॉरेंसिक टीम ने सच जानने की मंशा से जांच के लिए आगरा लैब भेजा है। घटनास्थल पर लिए नमूना और जेब के नमूना यदि मेल खाता है, तो राशू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 15
पूर्व विधायक विजय सिंह - फोटो : amar ujala
विस्फोट में सभी आरोपियों की एटीएस खंगाल रही कॉल डिटेल
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले में एटीएस ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ सभी आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध मिले मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों के नजदीकी लोगों के नंबर भी एटीएस की रडार पर हैं।
 
विज्ञापन

6 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में बनारस की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास के बेसमेंट में मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया था। इस मामले उनके बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह उर्फ विक्की, गांव नूरपुर के भैयालाल चौहान, मोहल्ला मित्तूकूंचा निवासी राशू, नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया व फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास का निवासी गार्ड रामवीर यादव घायल हो गया था। 
 
विज्ञापन

7 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
भैया लाल कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी की हालत में सुधार बताया है। इधर घटना के बाद बुधवार को कानपुर की एटीएस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। टीम ने सभी आरोपियों, उनके परिजन के अलावा नजदीकी लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची बनाई। 
 

8 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
सूत्र बताते हैं कि सभी आरोपियों की एटीएस कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही उनके नजदीकी लोगों के मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस संदर्भ में एटीएस के इंस्पेक्टर ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

9 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए आगरा भेजे नमूने
विस्फोट के बाद फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूनों को जांच के लिए आगरा भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि विस्फोट किससे हुआ। साथ ही वह कितना ताकतवर था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी वहां की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट के बाद पुलिस ने घायलों के साथ ही पूर्व विधायक विजय की पूर्व पालिकाध्यक्ष पत्नी दमयंती सिंह से पूछताछ की थी। पर वह कोई सही जवाब नहीं दे सकी थीं। 

 

10 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
विस्फोट होने की कोई पुख्ता वजह भी स्पष्ट नहीं की थी। न ही परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दी थी। इसके चलते पुलिस ने मौके साक्ष्य एकत्र करने के लिए स्थानीय फॉरेंसिक टीम के साथ कन्नौज की भी टीम बुलाई थी। दोनों टीमों ने मिलकर बेसमेंट से कई नमूने लिए थे। 

 

11 of 15
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
इसके दूसरे दिन बुधवार को कन्नौज की टीम को बुलाया गया था। टीम ने बेसमेंट से ही नमूने एकत्र किए। सभी नमूने बृहस्पतिवार को आगरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर विस्फोट किससे हुआ।
 

12 of 15
पूर्व विधायक के घर विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी पत्थर की खदान का नहीं किया काम : दमयंती सिंह
पूर्व विधायक विजय सिंह की पूर्व पालिकाध्यक्ष पत्नी दमयंती सिंह ने फोन पर बताया कि उनके दोनों बेटे लखनऊ में भर्ती हैं। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना के समय विक्की और भैयालाल ऊपर थे और सिक्की और ईशू नीचे बात कर रहे थे। तभी तेज धमाका हुआ। विक्की मलबे में दब गया था। घटना से कुछ देर पहले ही बेटों का दोस्त राशू आया था। रामवीर यादव उनके घर में गार्ड हैं। वह पहले से मौजूद था। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि विस्फोट किससे हुआ। बेटे भी सही से जानकारी दे पा रहे हैं कि आखिर विस्फोट कैसे हुआ। पुलिस को भी सही से निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिए। उनके यहां पत्थर की खदान का काम कभी नहीं हुआ। न ही उनके यहां कभी कोई विस्फोटक पदार्थ रहा है।

13 of 15
पूर्व विधायक के घर विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिक्की-विक्की पर जानलेवा हमला व भैयालाल पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज
शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की, अविनाश सिंह उर्फ विक्की पर निकाय चुनाव के दौरान 26 नवंबर 2017 को विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इस मामले में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सिक्की और विक्की के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में प्राथमिकी लिखाई थी।

14 of 15
पूर्व विधायक के घर विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें पांच छह अज्ञात लोगों को भी जानलेवा हमले में शामिल होना बताया गया था। सवित मिश्रा को गोली भी लगी थी। जांच अधिकारी ने सिक्की, भाई विक्की, अमित कुमार शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी, शिवम उर्फ लल्लू पर चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

15 of 15
पूर्व विधायक के घर विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा घायल मऊदरवाजा थाने के गांव नूरपुर निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ भैया पर 2018 व 2023 में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस इनमें जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें