यूपी के कानपुर में शनिवार रात शिक्षक रामनरेश की पत्नी रचना की हत्या प्रेमी युगल ने बेइज्जती बर्दाश्त न होने पर की थी। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मूल रूप से हमीरपुर निवासी शिक्षक रामनरेश की पत्नी रचना की हत्या प्रेमी युगल रवि-मंजू ने बेइज्जती बर्दाश्त न होने पर की थी। हत्यारोपी रवि ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले ही वह और मंजू आदर्श नगर, रावतपुर में भोला कुशवाहा के मकान में किराये पर रहने आए थे। मंजू ने रचना से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। रचना रुपये वापस मांग रही थी। रचना आए दिन उसे और मंजू को बेइज्जत करती थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
शनिवार दोपहर भी रचना उसके कमरे में आई। उसका कॉलर पकड़ कर बोली तुम्हारे पास शराब पीने के लिए रुपया है, हमें देने के लिए नहीं। उसे अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। उसने और मंजू ने मिलकर रचना को घर में घसीट लिया। इसके बाद कपड़े से उसका गला घोटने की कोशिश की। रचना गिर गई।
4 of 5
डेमो पिक
इसके बाद मंजू ने उसे लोहे की छड़ से पीटा। फिर उन दोनों ने सिलबट्टे से उसका सिर और चेहरा कुचलने के बाद कुल्हाड़ी से उसके शरीर को काट दिया। शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के बैग में भरकर तख्त के नीचे रख दिया। घर में फैला खून साफ करने के बाद पूरे घर में तेज सुगंध वाला परफ्यूम छिड़क दिया। इसके बाद वह और मंजू घर बंद करके टहलने चले गए थे। रात में उन लोगों को रचना का शव ठिकाने लगाना था। इसके पहले ही पुलिस ने रचना के मोबाइल की लोकेशन से उन लोगों को दबोच लिया। कुल्हाड़ी और सिलबट्टा भी बरामद कर लिया था।
मंजू ने बताया कि पिटाई के दौरान रचना चीख रही थी। उसके शोर मचाने पर मकान में किराये पर रहने वाले दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए। इस पर मंजू प्रेमी पर पीटने का आरोप लगाकर चीखने लगी। इससे लोग रवि और मंजू का आसपास झगड़ा समझ कर वहां से चले गए थे। पोस्टमार्टम में पता चला है कि रचना की मौत हेड इंजरी से हुई है। उसके सिर और चेहरे पर चोटों के 10 निशान मिले हैं।