उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेत बाधा दूर करने के लिए चल रही पूजा के दौरान तांत्रिक और पूजा कराने वालों में विवाद होेने पर हैंडपंप का हत्था मारकर तांत्रिक की हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गृहस्वामी, उसकी पत्नी और दामाद गिरफ्तार कर लिया है। घर में पड़रा (पड़वा) और बकरा भी मृत मिले।
विज्ञापन
2 of 6
कुड़रिया गांव के लोगों से एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने घटना की जानकारी की।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पशुओं की बलि चढ़ाने की आशंका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। बकेवर थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी सुघर सिंह दोहरे पुत्र स्वर्गीय रजऊ दोहरे का पुत्र ब्रह्मप्रकाश उर्फ छोटे और एक अन्य बेटे श्यामबाबू की पत्नी प्रियंका कथित तौर पर भूतप्रेत से पीड़ित है। बेटे व पुत्रवधू का चिकित्सीय इलाज कराने की बजाय सुघरसिंह तंत्रमंत्र के फेर में फंस गया।
विज्ञापन
3 of 6
सुघर सिंह के घर के बाहर जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
इसी खातिर लवेदी थाना क्षेत्र के मलेपुर गांव निवासी उसके दामाद विपिन ने अपने गांव के शादीशुदा तांत्रिक हरिगोविंद (45) से उसकी मुलाकात कराई। तांत्रिक करीब साल भर से तंत्रमंत्र करने आने लगा। वह सुघरसिंह के घर पर करीब 5-6 बार आ चुका था। बृहस्पतिवार देर शाम को भी विपिन अपने साथ तांत्रिक हरिगोविंद को लेकर सुघर सिंह के घर तंत्रमंत्र करने पहुंचा था। परिवार के लोगों से हुई पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तांत्रिक पूजा के दौरान एक पड़रा (पड़वा) व बकरे की बलि भी चढ़ाई गई।
4 of 6
घटना के बारे में जानकारी देती आरोपी विपिन की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सुघर सिंह के परिवार और तांत्रिक हरिगोविंद के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसमें हैंडपंप के हत्थे से प्रहार करके तांत्रिक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद घरवाले भाग गए। तांत्रिक का शव रात भर घर में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह गांव वालों ने सुघर सिंह के घर के सामने एक पड़रा (पड़वा) का कटा हुआ शव देखा तो उनका माथा ठनका। लोग अंदर गए तो घर में खून से सनी लाश देखी।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बकेवर थाना प्रभारी वचन सिंह सिरोही व एसएसआई सुरेशचंद्र मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह व सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की और शव की शिनाख्त कराई। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सुघरसिंह के घर पर भूतप्रेत के चक्कर को लेकर तंत्रमंत्र की पूजा कराई जा रही थी।
सुघर सिंह के घर के बाहर जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक हरिगोविंद तंत्रमंत्र करने आया था। इसी दौरान मृतक व परिवार के लोगों के बीच विवाद होने पर हैंडपंप के हत्थे से वार करके हरिगोविंद की हत्या कर दी गई। चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सुघर सिंह, उसकी पत्नी और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।