आपको हचक के भूख लगी हो और कुछ न समझ आए। ऐसे में आप किसी ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली कंपनी से कुछ खाने के लिए मंगवा लें। जब खाना आए और पूरा न मिले तो जैसे आप का हाल होगा कुछ वैसा ही हाल इन जनाब का हुआ। जिन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर पर रस मलाई मंगाई थी।
ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली कंपनियों की इस समय बहार आई हुई है। भारी डिस्काउंट पर कंपनियां घर तक खाना भिजवा रहीं हैं लेकिन यूपी के कानपुर में एक एसडीएम साहब ने रसमलाई का ऑर्डर दिया और जब रसमलाई घर पहुंची तो साहब के होश उड़ गए।
एसडीएम सदर संजय कुमार के घर जूठी और कम रसमलाई भेजने पर ऑनलाइन ऑर्डर पर फूड डिलीवरी करने वाली स्विगी के खिलाफ अपनी ही कोर्ट में वाद दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 (लोक न्यू सेंस) में दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत मजिस्ट्रेट समाज के लिए किसी तरह के हानिकारक कार्य के लिए खुद ही संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर सकता है।