फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में पकड़े गए संदिग्ध की स्पेशल ट्रेनिंग की बात आई सामने, पल-पल बदल रहा बयान

Fri, 08 Mar 2019 06:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस से छलांग लगाने वाले जावेद को विशेष ट्रेनिंग दिए जाने के प्रमाण भी जांच अधिकारियों को मिले हैं। जावेद ने अस्सी किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही बस से छलांग लगाई थी। शरीर में चोट न आए इसके लिए उसने पेट व सीने के सामने जैकेट के भीतर पानी भरी दो बोतलें रख ली थीं।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
पूछताछ के दौरान जावेद एटीएस व खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी शातिर तरीके से गुमराह करता रहा। पुलिस को शक है कि वह किसी न किसी संदिग्ध ग्रुप से जुड़ा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जावेद से जिले की पुलिस के अलावा आईबी, कानपुर एटीएस व लखनऊ एटीएस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार जावेद के पास से साधारण की पैड वाला मोबाइल मिला है। मोबाइल में सिम नहीं था। इसके अलावा मोबाइल के इनबाक्स में न ही कोई मैसेज मिला है और न ही कांटेक्ट लिस्ट में कोई नंबर। काल डेटा रिकॉर्ड भी नहीं मिला है। पूछताछ में वह अपना ही मोबाइल नंबर नहीं बता पाया।

 

4 of 5
डेमो
चलती बस से कूदने के फौरन बाद जावेद एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर को भी फुर्ती से फांद गया था। जिस तरीके से उसने यह सब किया इससे जांच टीम को अंदेशा है कि उसने कहीं से खास ट्रेनिंग ली है। पूछताछ में उसने कई बार अपने बयान भी बदले हैं। वह आजमगढ़ से कब निकला व दिल्ली में कितने दिन रुका इसकी सटीक जानकारी भी उसने अब तक नहीं दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
पुलिस को युवक ने अपने परिजनों व खास मित्रों के नाम भी नहीं बताए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि जावेद चार माह पूर्व आजमगढ़ से जमात (धर्म का प्रचार)करने निकला था। आजमगढ़ से निकलने के बाद वह किसी के संपर्क में नही रहा। इस दौरान वह कहां-कहां रहा इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें