फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर हाउस अग्निकांडः सब कुछ जलकर हुआ खाक, सुरक्षित बची कुरान, लोगों ने कही ये बातें

Mon, 25 Jun 2018 10:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सुपर हाउस टेनरी में गोदाम में रखा चमड़ा, केमिकल चपेट में आने से जहरीला धुआं फैल गया। दमघोंटू इस धुएं ककी वजह से आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और वह लोग घर के बाहर पड़े रहे। दहशत से उन लोगों को पूरी रात नहीं नहीं आई। वहीं, तमाम लोग परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर चले गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
पानी की टंकी व मीटर भी जले 
सिविल लाइंस निवासी मुख्तारुल अमीन की सुपर हाउस टेनरी के गोदाम, ऑफिस में लगी आग की लपटें टेनरी परिसर से सटे इसी टेनरी के कर्मचारी आजाद के घर तक पहुंच गईं। इससे आजाद के घर के बाहर लगा बिजली का मीटर, छत पर रखी पानी की टंकी, कमरे में लगी एलसीडी, कूलर, वाटर सप्लाई के पाइप समेत तमाम सामान बर्बाद हो गए। इसके अलावा कई और घरों केबिजली के मीटर व पानी की टंकी जली हैं। लोगों के मुताबिक अगर टेनरी के पीछे की दीवार नहीं गिरती तो लपटें संजय नगर बस्ती तक पहुंच जाती और कई घर बर्बाद हो जाते। बस्ती तक दमकलों के पहुंचने का रास्ता भी नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षित बची कुरान, लोगों ने माना चमत्कार   
टेनरी परिसर में कर्मचारियों और आम लोगों के लिए नमाज पढ़ने के लिए इबादतगाह है। आग इबादतगाह तक पहुंची पर कुरान सुरक्षित बच गई। इसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। यह बात इलाके में चर्चा का विषय बनी है। लोगों ने कुरान को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।

 

4 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधन के लोगों ने लिया जायजा  
सुपर हाउस ग्रुप से जुड़े सैफ ने मैनेजर व कई अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ रविवार को टेनरी का मुआयना किया। कर्मचारियों ने सुरक्षित बचे दो कंप्यूटरो के सीपीयू सुरक्षित निकाले। सैफ ने बताया कि मलबा हटाने का काम कराया जा रहा है। दो दिन बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
गिराई जाएगी जर्जर टेनरी
आग से टेनरी की इमारत जर्जर हो गई। पीछे का हिस्सा पूरी तरह गिर गया है। अब अग्निशमन अधिकारी बचे जर्जर इमारत को गिराए जाने के लिए आला अफसरों को रिपोर्ट भेजेंगे। ताकि उसे गिराया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुपर हाउस अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
20 घंटे बाद आई  बिजली 
केस्को के जाजमऊ सब स्टेशन के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि आग की सूचना पर शनिवार रात 9:15 बजे संजय नगर सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी। रात 1:20 बजे फीडर चालू किया गया था। जिन घरों की केबल आग की चपेट में आईं थी। केबिल ठीक करने का काम चल रहा है। इसके बाद रविवार शाम लगभग पांच बजे इन घरों में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस बीच लोग पानी की कमी और उमस भरी गर्मी के चलते परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें