फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जेल में रहेगा मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी, पहले से बंद हैं दो शार्प शूटर और सुभाष ठाकुर

Sun, 15 Jul 2018 11:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हाईसिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी को यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सेंट्रल जेल की हाईसिक्योरिटी सेल में रखे जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उसको कड़ी सुरक्षा में बागपत जेल से सेंट्रल जेल लाया जा रहा है। शनिवार रात 11 बजे तक उसके पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 4
हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा सुनील राठी
सुनील राठी को लेकर सेंट्रल जेल प्रशासन में काफी गहमागहमी मची हुई है। जिला प्रशासन भी सतर्क है। इस जेल में पहले से छोटा राजन के दो शार्प शूटर और सुभाष ठाकुर बंद हैं। अब एक और पश्चिम का माफिया सुनील राठी भी रहेगा। बागपत जेल में नौ जुलाई को मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने का सुनील राठी पर आरोप है।
 
विज्ञापन

3 of 4
हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा सुनील राठी
शासन ने सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के लिए स्थानांतरित के आदेश दिए। शनिवार को यह आदेश फतेहगढ़ सेंट्रल जेल को मिल गया। जेल प्रशासन दिन भर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियाें में डटा रहा। उसको बागपत जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा सुनील राठी
इस जेल में पूर्वांचल के माफिया और छोटा राजन के अतिकरीबी सुभाष ठाकुर के अलावा मुंबई के शार्प शूटर फिरोज और राजन कालिया भी सजा काट रहे हैं। जिले की खुफिया एजेंसी भी सतर्क होने लगी है। जेल सूत्रों की मानें तो जिस तरह हाईसिक्योरिटी सेल में छोटा राजन गैंग के शार्प शूटरों को रखा गया है, उसी तरह की सेल में सुनील राठी को रखा जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार देर रात 11 बजे तक सुनील राठी के सेंट्रल जेल आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें