फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने तक कुंभ राशि में रहेंगे सूर्यदेव, इनके जीवन में आएगी खुशियों की बहार

Sat, 17 Feb 2018 10:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
डेमो पिक
13 फरवरी मंगलवार को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य के कुंभ राशि में आने पर 5 महीने से कई राशि जातकों में चल रहा कालसर्प योग खत्म हो जायेगा। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूर्य के राशि बदलने से बहुत से लोगों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। कुंभ राशि में सूर्य लगभग एक महीने तक रहेगा।


 
विज्ञापन

2 of 12
डेमो पिक
मेष- आर्थिक दृष्टि से अच्छा, जीवन साथी को धन लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार लिए अच्छा समय है। 
 
विज्ञापन

3 of 12
डेमो पिक
वृष - पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। निराशा का भाव, कामकाज से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना। सूर्य के प्रभाव से बोलचाल में कड़वाहट आ सकती है। 

 

4 of 12
डेमो पिक
मिथुन -किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों कोे फायदा भी होने के योग, इच्छा शक्ति बढ़ेगी। बेहतर फैसले लेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता से भी विवाद व धोखे की संभावना।
 
विज्ञापन

5 of 12
डेमो पिक
कर्क - सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, व किसी विवादित मामले में भी फंस सकते हैं। आध्यात्मिक प्रवृत्ति की ओर झुकाव बढ़ेगा। बेवजह यात्रा, ससुराल पक्ष से सहायता व गैरकानूनी काम से दूर रहें। 
 
विज्ञापन

6 of 12
डेमो पिक
सिंह - सूर्य के प्रभाव से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। खुद पर नियंत्रण रखें। कार्य स्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि, साझेदारी के काम न करें। पति-पत्नी में विवाद की संभावना।
 
विज्ञापन

7 of 12
डेमो पिक
कन्या - सूर्य के प्रभाव आपकी जीत होगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जॉब, बिजनेस में सफलता, पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। सेहत के मामले में लापरवाही करेंगे तो लंबे स मय तक बीमार रह सकते हैं।
 

8 of 12
डेमो पिक
तुला - सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की, संतान संबंधी समस्या, गलतफहमी की वजह से तनाव पैदा हो सकता है। 
 

9 of 12
डेमो पिक
वृश्चिक - सूर्य के राशि बदलने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में भी समय ठीक नहीं है। आपका कंफ्यूजन बढ़ सकता है। कुछ खास फैसले आप समय पर नहीं कर पाएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।
 

10 of 12
डेमो पिक
धनु - सूर्य के राशि बदलने से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कामकाज ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। 
 

11 of 12
डेमो पिक
मकर- कुंभ राशि का सूर्य धन लाभ करवा सकता है। पैतृक संपत्ति और ससुराल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। घर व ऑफिस में संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। चोट लग सकती है। 
 
विज्ञापन

12 of 12
डेमो पिक
कुंभ- इस राशि के जातक सेहत का ध्यान रखें। दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल कर पाएंगें। फिजूलखर्ची से परहेज करें।

मीन - खर्चा और दौड़-भाग बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की वाला समय है। आपको सम्मान और पद मिल सकता है। अहंकार भी बढ़ने की संभावना बन रही है। खुद पर कंट्रोल करें। आपको दुश्मनों पर जीत भी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें