फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई हाय-हाय के नारों से गूंजी कोचिंग मंडी, नीट परीक्षा में बदलाव को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा

Wed, 01 Feb 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
एमसीआई के विरोध में काकादेव में जमा छात्रों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर की कोचिंग मंडी कहे जाने वाले काकादेव क्षेत्र में बुधवार को नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने जमकर बवाल काटा। ये सभी छात्र मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा नीट परिक्षा में बदले गए नियमों को लेकर नाराज हैं। नए नियमों के विरोध मेंं हजारों छात्रों ने कोचिंग मंडी में 'एमसीआई हाय-हाय' के नारे लगाए। 

 
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है जब नीट को लेकर पनपा है विवाद

2 of 3
छात्रों को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बता दें यह पहला मौका नहीं है जब कॉमन मेडिकल टेस्ट (नीट) को लेकर विवाद पनपा हो। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परिक्षा नेशनल इलिजब्लिटी कम एंट्रेस टेस्ट-2017 का जमकर विरोध हो रहा है। विरोध में छात्र सड़को पर उतर आए हैं। उधर सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है और इधर कानपुर में हजारों छात्रों ने लामबद्ध होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभ्यार्थी 1 मार्च तक आवेदन कर सकते है। इंट्रेस परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा स्लेब बनाने से विरोध

3 of 3
छात्रों का एमसीआई के खिलाफ विरोध - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बता दें कि अब एक छात्र सिर्फ 3 बार ही परीक्षा दे सकता है। दरअसल, इस बार नीट में एक नया नियम लागू है। अब अभ्यार्थी तीन बार ही परीक्षा दे सकता है। साथ ही इसमें अभ्यार्थी की उम्र कम से  कम 17 और अधिकतम 25 होगी। वहीं एससी, एसटी के लिए उम्र की सीमा 30 साल तय की गई है । छात्रों की मांम है कि इस नियम को वापस लिया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें