यूपी के इटावा जिले में रात करीब दस बजे एक ऐसी घटना हुई जिसने लोगों को डरा दिया। आसमान से एक ऐसी चीज गिरी जो देखते ही देखते इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इस विचित्र वस्तु को देखने के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। बुलेट के आकार की यह विचित्र चीज कुर्सियों को भेदती हुई जमीन से टकरायी और फिर धमाका भी हुआ। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और इस बुलेटनुमा वस्तु को साथ ले गई। लेकिन अभी भी लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आसमान से गिरी बुलेटनुमा वस्तु
- फोटो : अमर उजाला
चितभवन निवासी सुनील कुमार दुबे परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। उन्होंने तीन कुर्सियों को इकट्ठा कर आंगन में रख दिया था। रात करीब दस बजे आसमान से एक बुलेटनुमा वस्तु कुर्सियों पर जाकर गिरी। तीनों कुर्सियों को भेदती जमीन से टकराई।
विज्ञापन
3 of 5
आसमान से गिरी बुलेटनुमा वस्तु
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज सुनकर सुनील कमरे से बाहर निकले तो उन्हें बुलेटनुमा वस्तु दिखाई दी।
4 of 5
आसमान से गिरी बुलेटनुमा वस्तु
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। प्रधान मनोज त्रिपाठी मंजू ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। प्रभारी एसओ मनोज परमार पहुंचे और छानबीन की। बाद में वे बुलेटनुमा वस्तु को साथ ले गए।
प्रभारी एसओ का कहना है कि शायद ये बुलेटनुमा वस्तु किसी जहाज से टूटकर गिरी हो। तेज गति से गिरने से कुर्सियों में छेद हो गया और धमाके की आवाज हो गई। फिर भी जांच की जा रही है।