फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मरीज के पेट से निकला स्टील का गिलास, बदमाशों की करतूत सुन सबके होश उड़े

Fri, 06 Jul 2018 09:12 AM IST
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बदमाशों ने लूटने के बाद गुदा द्वार से डाला था
कानपुर के रामा हॉस्पिटल में पेट के ऑपरेशन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने स्टील का गिलास बाहर निकाला।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दो घंटे चला ऑपरेशन...
 
विज्ञापन

2 of 5
अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में गिलास फंसा होने का पता चला। गिलास आंतों के पास फंसा था
डॉक्टरों ने चीरा लगाकर पेट में फंसा स्टील का गिलास निकाला। दो घंटे चले आपरेशन के बाद बुधवार को मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। आपरेशन करने वाले रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीनियर सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने दुर्लभ आपरेशन होने का दावा किया।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गुदा द्वार में स्टील का गिलास तली की तरफ से ठूंस दिया था...
 
विज्ञापन

3 of 5
मरीज के साथ मौजूद डॉक्टर
बताया कि वे इसे मेडिकल मैग्जीन में प्रकाशित होने के लिए भेजेंगे। दिबियापुर (औरैया) निवासी रामदीन (62) तिर्वा, कन्नौज मेडिकल कालेज में गार्ड है। डॉ. दिनेश ने मरीज की ली गई हिस्ट्री का हवाला देकर बताया कि 10 दिन पहले बदमाशों ने रामदीन को पीटकर बेहोश करने के बाद लूटा और उसके गुदा द्वार में स्टील का गिलास तली की तरफ से ठूंस दिया था, जो उसके पेट में पहुंच गया था।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पेट दर्द और पस आने की शिकायत लेकर आया था मरीज...
 

4 of 5
अल्ट्रासाउंड में दिखा गिलास
26 जून को मरीज पेट में दर्द और गुदा द्वार से पस आने की शिकायत लेकर आया। अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में गिलास फंसा होने का पता चला। गिलास आंतों के पास फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट से निकाला गया स्टील का गिलास
27 जून को उन्होंने एनेस्थेटिस्ट डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अमित डॉ. रोहित, डॉ. आशीष के साथ मिलकर रामदीन का आरपेशन किया। पहले गुदा द्वार से ही गिलास निकालने की कोशिश की, पर एक घंटे के प्रयास में वह असफल रहे। इसके बाद पेट में चीरा लगाकर गिलास निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें