फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एमजी हॉस्टल में छात्रा के खुदकुशी का मामला, पिता का आरोप- कोच ने दोस्ती का बनाया था दबाव

Tue, 25 Feb 2020 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इशिता मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एमजी हॉस्टल में छात्रा इशिता मिश्रा के फांसी लगाने के मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया एक कोच उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। वहीं दोनों छात्राओं पर आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते इशिता को तंग करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

2 of 5
इशिता मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि इशिता ने अपने पिता बृजेश को तीनों के बारे में फोन पर बताया था। बृजेश ने बताया कि बेटी काफी परेशान थी। इस लिए तीन दिन पहले वह जब आए तो कोच और छात्राओं से भी मिले। चेतावनी दी कि अगर वह नहीं माने तो उन पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस हिदायत के बाद भीतीनों नहीं माने, यही लोग बेटी की मौत का कारण बने। 
विज्ञापन

3 of 5
इशिता मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शिकायत करने से बदनामी होगी
बृजेश ने बताया कि शहर आने पर इशिता से कहा था कि वह प्रिंसिपल को पूरे मामले अवगत कराए। इस पर इशिता ने यह कहकर मना कर दिय था कि अगर दोबारा प्रताड़ित करेंगे तो शिकायत कर देना। शिकायत करने से बदनामी होगी।

4 of 5
इशिता मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
केवल 15 मिनट रही थी हॉस्टल के बाहर
रविवार को इशिता हॉस्टल से सिर्फ 15 मिनट ही बाहर रहीं थीं। हॉस्टल के इंट्री रजिस्टर में दर्ज जानकारी के मुताबिक वह सुबह 10:15 मिनट पर बाहर गई और 10:30 बजे वापस आ गईं थीं। इस दौरान वह साबुन खरीदने गईं थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुसाइड नोट भी मिला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मौखिक आरोप लगाए हैं। जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज होगी। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें