प्रदीप के मुताबिक इसका आगाज आईआईटी में दो और तीन फरवरी से किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों में कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। स्टार्टअप आइडिया को फंडिंग कराने के लिए निवेशकों तक उन्हें पहुंचाया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि दो फरवरी को शुरू होने वाले कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं या अन्य किसी भी आयु वर्ग से जुड़े लोग एक फरवरी तक
www.startupmasterclass.in पर आवेदन कर सकते हैं।