कानपुर: आईआरसीटीसी की ओर से 4 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए 23 से 30 दिसंबर तक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 7 रात 8 दिन का पैकेज है जिसका किराया 7560 रुपये है। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर एवं अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के भी दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर जं. शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर व झांसी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात्रि का भोजन व स्थानीय यात्रा बसों के द्वारा करवाई जाएगी। यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था धर्मशालाओं में की जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से 23 से 28 नवंबर तक केरल और मुन्नार के हवाई पैकेज में भी कुछ सीटें शेष हैं।
आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।